फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Horiaron by mayhem , blowing fiercely Abir - Gulal

होरियारों ने किया धमाल, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

Sat, 07 Mar 2015 11:31 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 07 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Horiaron by mayhem , blowing fiercely Abir - Gulal
रंग और मेल मेल-मिलाप का त्योहार ‘होली’ जिले में धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार शाम होलिका दहन और पूजन के बाद लोगों ने परिक्रमा की और शुक्रवार को जमकर रंग खेला। इस दौरान होरियारों की टोलियों ने भी जमकर रंग बरसाया। रंग खेलने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न मोहल्लों में बृहस्पतिवार को होलिका दहन किया गया। इसको लेकर लोगों ने होलिका स्थल को आकर्षक ढंग से सजाकर रोशनी की व्यवस्था भी कर रखी थी। शुक्रवार को सुबह ठंड होने के बाद भी लोगों ने जमकर रंग खेला। लोगों ने छतों पर खड़े होकर निकलने वालों पर रंग डाला, वहीं हुरियारों की टोलियों ने मोहल्लों में जमकर धमाल मचाया। दोपहर बाद एक दूसरे के घर जाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान लोगों ने मंदिरों मेें भगवान के दर्शन भी किए। स्वामी विवेकानंद नेहरू युवा ग्राम उत्थान समिति की ओर से जमुनिया खास गांव में होली मिलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

-----------
होली मिलन मेले में गले मिलकर दीं शुभकामनाएं
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के रंग लगाकर पर्व का आनंद लिया। शनिवार को मोहल्ला साहूकारा लाइनपार मेें सती की मठिया परिसर में होली मिलन मेला लगाया गया। इसमें तमाम लोगों ने पहुंचकर एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा जोगराजपुर, कुर्रैया, घुंघचाई, सबलपुर, भगवंतापुर, कसगंजा आदि क्षेत्र में भी होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल  की ओर से ठाकुरद्वारा मंदिर में शुक्रवार को गुजिया खाओ, रंग लगाओ कार्यक्रम हुआ जिसमें कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
निकली धमाल
शेरपुरकलां। होली पर शुक्रवार को कस्बे में धमाल निकाली गई। जो मुख्य सड़कों से होते हुए होलिका स्थल वापस लौटी। धमाल में रामदीन भारती, मदन लाल, बांके लाल, राजू, रामेश्वर दयाल, डॉ. राजकुमार, सुरेश भारती आदि थे।
------------

ठाकुरद्वारा मंदिर से निकला जुलूस
न्यूरिया। कस्बे में होली का पर्व मनाया गया। बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा मंदिर से जुलूस के रूप में विभिन्न मार्गों से होते हुए होलिका स्थल पहुंचे और पूजन किया। शुक्रवार को रंग खेलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
--------------

ढोलक के साथ पहुंचे होलिका स्थल
माधोटांडा। कस्बे में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार शाम को ढोलक के साथ लोग होलिका स्थल पहुंचे और पूजन किया। शुक्रवार को एक दूसरे पर रंग और अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान लोगों ने एक साल में दिवंगत हुए लोगों के घर पहुंचे और अबीर गुलाल का टीका लगाकर संबंधित परिवार की गमी दूर की।
-----------
दोपहर तक जमकर चला रंग
बीसलपुर। होली पर लोगों ने अबीर गुलाल और रंगों से जमकर लुत्फ उठाया। सुबह होलिका दहन स्थल पर आखत डालने के बाद रंग व अबीर लगाने का क्रम शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। लोगों एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इधर चौपई टीम ने गमी के घरों में पहुंचकर धमाल की। कटरा बाजार में उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें लोगों ने गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

---------
परंपरागत ढंग से मनाई होली
बिलसंडा। होली का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और घरों पर जाकर गले मिलकर गिले शिकवे भी दूर किए।
000
हजारा में पुलिस ने खेली होली
हजारा। जिले के अधिकांश थानों में डीजीपी के आदेश पर होली नहीं खेली गई, लेकिन स्थानीय थाने पर शनिवार को थाने पर पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया। थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार गौतम ने अधीनस्थों को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed