फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   home return

अलीगढ़ और अल्मोडा में फंसे 54 लोगों की हुई घर वापसी

Mon, 04 May 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
home return
पीलीभीत। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बसे पीलीभीत के 30 लोगों और अलीगढ़ से 24 विद्यार्थियों को अलग-अलग बसों से शनिवार रात यहां ले आया गया। अधिकारियों के देखरेख में स्क्रीनिंग कराने के बाद सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर दूसरे जनपदों में फंसे विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को उनके घर पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत जनपद के शेल्टर होम में क्वारंटीन लोगों को उनके गृह जनपदों में भेजा जा रहा है। वहीं दूसरे जिलों में फंसे लोगों को बसों से यहां लाया जा रहा है। शनिवार रात अल्मोडा से 30 लोग बसों से जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां सभी को एक पेट्रोल पंप पर रोककर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग की। फिर उन्हें वाहनों से उनके घर भेजकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए। रात को ही अलीगढ़ से 24 विद्यार्थियों को लेकर बस पीलीभीत पहुंची। इन सभी को असम हाइवे के एक पेट्रोल पंप परिसर में रोककर स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें अलग-अलग वाहनों से घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार पुन: इन सभी के घर जाकर स्क्रीनिंग करने के साथ ही होम क्वारंटीन के नियम बताएगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से 30 लोग और अलीगढ़ से 24 विद्यार्थी रोडवेज बसों से पीलीभीत पहुंचे हैं। सभी की स्क्रीनिंग करने के बाद इन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। - अमिताभ त्रिपाठी, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed