फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holly was played heavily in schools and colleges

स्कूल-कॉलेजों में जमकर खेली गई होली

Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Holly was played heavily in schools and colleges
होली
होली के उपलक्ष्य में स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों ने जमकर होली खेली और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एलायंस क्लब मधुवन व मैत्री के सदस्यों ने भी जमकर होली खेली।
विज्ञापन

पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हॉयर स्टडीज में शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू व प्राचार्य मोहम्मद सलीम ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। नेहा, खुशी, सर्वजीत कौर ने वंदेमातरम, रेनू व प्रियंका सक्सेना ने होलिया में उड़े रे गुलाल, डॉली व आराधना ने प्रेम रत्न धन पायो गीत पर डांस पेशकर वाहवाही लूटी। वहीं, पवन, अनूप, फरीन, समीना आदि ने प्राचीन काल से आधुनिक समय तक शिक्षा का बदलता स्वरूप पर आधारित नाटक का मंचन किया। सीमा चौधरी व अश्मिता ने बृज की होली पेश की। तक्युल व नीलोफर ने कव्वाली प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इस मौके पर डॉ. ओम महेश, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार, राजीव अग्रवाल, डॉ. सीबी मिश्रा, हरेंद्र सिंह रावत, पूजा सक्सेना, सुरेशचंद्र, अश्वनी गंगवार, विनीता, छाया गंगवार, भावना कटियार, मेघा पटेल, स्वाती गंगवार आदि मौजूद रहे। एलायंस क्लब मधुवन व मैत्री के तत्वावधान में हुए होली समारोह में मधु कुमार ने सदस्यों को होली पर्व के महत्व की जानकारी दी। कंचन सक्सेना ने कैमिकल युक्त रंगों से दूर रहने का आह्वान किया। होली से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन पर महिलाओं ने गीतों पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष किरन हांडा, रूपाली अग्रवाल, शशी मैनी, निशा सक्सेना, मिथलेश शर्मा, एकता अग्रवाल, डिंपल, जूली जायसवाल, रेखा चंदानी, शीला अग्रवाल, प्राची सिंह, अदिति, नीति, अंकिता आदि मौजूद रहीं। इधर कांग्रेसियों ने शहर कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर होली पर्व मनाया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। यहां शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, अंशिका सक्सेना, प्रिया सक्सेना, माधुरी सक्सेना, संतोषी सक्सेना, कृष्णा कश्यप, पवन वर्मा, भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed