{"_id":"83265024915ab071a6373eb478d538f8","slug":"holly-excuses-netaji-tempt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बहाने मतदाताओं को लुभाएंगे नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बहाने मतदाताओं को लुभाएंगे नेताजी
पीलीभीत।
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं के करीबी होने का एहसास दिलाने के लिए नेता कोई कसर नहीं छोड़
विज्ञापन
रहे। ऐसे में होली का त्योहार उनके लिए मुफीद साबित हो रहा है। होली के
बहाने वे मतदाताओं से सीधे संपर्क का मौका करने की जुगत में लगे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भले ही अभी वक्त हो लेकिन चुनाव लड़ने वाले इसकी तैयारियों में जुट गए हैं और नए नए बहाने बनाकर लोगों के बीच पहुंचने के प्रयास कर रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर का चुनाव लड़ने वाले नेता जहां होली पर घर घर मतदाताओं से मिलने की योजना बना रहे हैं।
वहीं क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की हरसत रखने वाले नेता अपने क्षेत्रों में होने वाले होली मिलन समारोह की सूचनाएं जुटा रहे हैं। कई तो बैक डोर से इन समारोह का स्वयं आयोजन भी करा रहे हैं। होली बहाने नेताजी वोट मांगने का मौका नहीं छोड़ने वाले इसलिए उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से मिलने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
00
हाईटेक तरीके भी अपना रहे नेता
अपनी बात लोगों तक पहुंचाने कासबसे सस्ता और सीधा माध्यम मोबाइल बन गया है। मोबाइल युग का प्रयोग नेता बखूबी कर रहे हैं। नेता चुनाव को देखते हुए अभी से होली की शुभकामना वाला मैसेज भेजकर अपने आत्मीयता का परिचय दे रहे हैं। वहीं कुछ बड़े नेता वॉट्सअप के माध्यम से अपनी बात पहुंचा रहे हैं।