{"_id":"62363160863ef015950a1b91","slug":"holi-pilibhit-news-bly4787171109","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर एक करोड़ से ज्यादा की शराब गटक गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर एक करोड़ से ज्यादा की शराब गटक गए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। होली पर जिले के लोग एक करोड़ से ज्यादा की शराब डकार गए। सबसे ज्यादा बिक्री देसी शराब की हुई है। बियर की खपत 37 लाख रुपये से ज्यादा की हुई है।
होली के एक दिन पहले शाम पांच बजे तक शराब की दुकानें बंद करा दी गईं थीं। उससे पहले अधिकतर दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली थी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 32658 लीटर देसी शराब की बिक्री हुई, जिसकी कीमत करीब 97 लाख 97 हजार 400 रुपये के करीब है। वहीं 24780 बोतल विदेशी शराब की खपत हुई, जिसकी कीमत करीब 56 लाख 29 हजार 600 के करीब है। वहीं बियर की खरीदारी भी काफी हुई। होली के मौके पर 24780 बोतल बियर की बिक्री हुई। इसकी कीमत 37 लाख 17 हजार के करीब है। तीनों को देखा जाए तो 1 करोड़ 91 लाख 44 हजार रुपये की शराब होली के मौके पर लोग पी गए। जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार संजय कुमार के अनुसार त्योहार के मौके पर अक्सर शराब की बिक्री बढ़ जाती है। होली से ठीक एक दिन पहले खपत में बढ़ोत्तरी हुई।
-------------------
होली से ठीक एक दिन पहले किस शराब की कितनी हुई खपत
9797400 रुपये की देसी
5629600 रुपये की विदेशी
3717000 रुपये बियर
कुल कीमत 1 करोड़ 91 लाख 44 हजार