फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   holi

रंग और गुलाल ने दूर की बीती उदासी

Mon, 21 Mar 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
holi
शहर के चरक कुंआ के समीप होली खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना काल में उपजी उदासी को रंगों के त्योहार ने दूर कर दिया। शुक्रवार को भोर से ही रंगों और अबीर गुलाल दौर शुरू हुआ, जो शाम को थमा। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन

होली पर तड़के लोगों ने होलिका स्थल पहुंचकर परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। इसके बाद माहौल रंगमय होने लगा। शहर के छतरी चौराहा, सुनगढ़ी, अशोक कॉलोनी, आवास विकास, चावला चौराहा, होली चौराहा, काला मंदिर समेत तमाम स्थानों पर सुबह के आठ के बाद अधिकांश सड़कें रंगों से नहा उठी। हुड़दंगियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। बच्चे अपनी पिचकारियां लेकर दरवाजे पर जम गए और आने-जाने वालों पर रंग बरसाते रहे। चौराहों पर होली के गीतों ने माहौल में मस्ती घोल दी।
विज्ञापन

इनसे
होलिका स्थलों पर हुईं चौपाइयां, जुलूस निकाले
बीसलपुर/पूरनपुर। होली को लेकर श्रद्धालुओं ने गुरूवार रात से ही होली स्थलों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। रात लगभग एक बजे होलिका दहन विधि विधान से हुआ। कुछ होलिका स्थलों पर चौपाई दलों ने प्रदर्शन किया। कटरा बाजार में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विवेक वर्मा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह हुआ। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश मित्तल, महामंत्री गोपाल कृष्ण गोयल, नरेश सक्सेना, वासुदेव गंगवार, राकेश गंगवार, अमित अग्रवाल, अवधेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। पूरनपुर में गांव भगवंतापुर में लोगों सामूहिक रूप से एकत्र होकर जुलूस निकाला। इसमें रंगों की बौछार की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे
परंपरागत तरीके से मनाई होली
बरखेड़ा/बिलसंडा/कलीनगर। नगर समेत पूरे क्षेत्र में होली परंपरागत तरीके से लोगों ने मनाई। ढोलक की थाप के साथ होरियारों की टोलियां होलिका स्थल पहुंची। वहां चौपाईयों के साथ नृत्य किया।

न्यूरिया में होली का जुलूस बैंड बाजे के साथ निकाला गया। लोग मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर होली के जुलूस को स्टेशन रोड, महोफ रोड, बस स्टैंड, नई बस्ती पहुंचे। शांति व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ होली के जुलूस के साथ प्रमुख मौजूद रहे। ऐसा ही माहौल बिलसंडा और कलीनगर क्षेत्र में रहा। कलीनगर, माधोटांडा, जमुनिया समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों की टोलियां गली मोहल्लों में रंग गुलाल उड़ाते नजर आईं। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव गभिया सहराई, रमनगरा, पुरैना समेत बार्डर से सटे बंगाली बहुल गांव में भी लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed