फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holding a gun to the forehead from the elderly

बुजुर्ग की कनपटी पर तमंचा रख सादा पेपर कर कराए हस्ताक्षर

Sat, 23 Apr 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Holding a gun to the forehead from the elderly
पीलीभीत। आधे मकान का सौदा छह लाख में हुआ था। 1.77 लाख खरीदारों ने मकान मालिक को दे दिए। इसी दौरान बुजुर्ग मकान मालिक बीमार पड़े गए। मौका देखकर खरीदारों ने मकान पर कब्जा कर लिया। इसी बीच बुजुर्ग की कनपटी पर तमंचा रख आरोपियों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तखान निवासी रमेश चंद्र मिश्रा ने कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में धोखाधड़ी और लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उन्होंने अपने पुत्र अभिषेक मिश्रा के लिए एक मकान बनवा कर दिया था। पुत्रबाहर रहता है। इसीलिए मकान बेचने के लिए गांव चिड़ैयादाह निवासी इदरीश और सगीर अहमद से वार्ता की। आधे मकान की छह लाख में बात हुई। उन लोगों ने 1.77 लाख का भुगतान कर दिया। इसी बीच वह बीमार हो गए और दिल्ली के अस्पताल में इलाज कराने चले गए। इलाज के दौरान ही लॉकडाउन लग गया था।
विज्ञापन

मौका देखकर इदरीश ने मकान में लगे ताले तोड़ दिए और मकान में रखा रखे कीमती सामान को लूट ले गए। मकान हड़पने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेज बनवाकर आधे मकान पर कब्जा कर लिया। 17 सितंबर 2021 को सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी गई। इससे नाराज होकर 26 सितंबर को रात नौ बजे दोनों लोग पांच अज्ञात साथियों के साथ घर में आए और कनपटी पर तमंचा लगाकर सादा कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed