फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hockey player Simranjit Singh said Team India will defeat Germany in Paris Olympics

Paris Olympics: हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह बोले- जर्मनी को हराएगी टीम इंडिया, इस बार भी जीतेंगे पदक

Tue, 06 Aug 2024 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जिताने में अहम भूमिका अदा करने वाले हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह इस बार टीम में नहीं हैं। हालांकि वह टीम इंडिया की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी उत्साह के साथ खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
Hockey player Simranjit Singh said Team India will defeat Germany in Paris Olympics
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह भले ही पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा न बन सके हों, लेकिन वह इससे निराश नहीं हैं। वह पूरे मनोयोग से टीम का मैदान के बाहर से उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार भारतीय खिलाड़ियों के संपर्क हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे उत्साह और लगन से खेल रहे हैं। भारतीय टीम के सामने जर्मनी के खिलाड़ी टिक नहीं सकेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को ओलंपिक में हॉकी के सेमीफाइनल में जर्मनी का भारतीय हॉकी टीम से मुकाबला हो रहा है। यह मुकाबला जीतने के बाद भारत फाइनल में प्रवेश करेगा। इस बार भारतीय टीम में पीलीभीत जिले के कस्बा मझोला के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह को मौका नहीं मिल सका है। हालांकि वह भारतीय टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में सिमरनजीत सिंह ने कहा कि वह टीम में नहीं हैं तो क्या हुआ। पूरी टीम तो है। खिलाड़ी पूरे उत्साह और लगन के साथ खेल रहे हैं। यही कारण है कि टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। जर्मनी से मुकाबला कड़ा तो है लेकिन भारतीय टीम भी किसी से कम नहीं है। जर्मनी हो या और कोई टीम। भारतीय टीम जीत दर्ज कर पदक पक्का करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में जीता था कांस्य 
सिमरनजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने देश-दुनिया में पीलीभीत का नाम रोशन किया था। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस बार वह मैदान के बाहर से भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed