फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Historic hill JCB's Roar

ऐतिहासिक टीले पर  दहाड़ रही जेसीबी

Thu, 21 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 21 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Historic hill JCB's Roar
अवैध खनन। - फोटो : pilibhit, beureu
जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिलईखेड़ा स्थित ऐतिहासिक टीले और उसके आसपास कुछ लोग पुरातत्व विभाग की रोक के बाद भी जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी का खनन कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों व आसपास के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों के मुताबिक दिन में कम रात के अंधेरे में जेसीबी से टीलों की खुदाई की जाती है, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अफसर जान बूझकर आंखें बंद किए हैं। 
विज्ञापन

बिलईखेड़ा ढेर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। किदवंती है कि पांचाल राज्य की राजधानियों में बिलईखेड़ा भी था। सम्राट राजा वेन के किले के अवशेष एक टीले के रूप में अभी भी मौजूद हैं। ग्रामीणों के मुताबिक किले के इस टीले पर खुदाई कर अवैध खनन पर पुरातत्व विभाग ने रोक लगा रखी है। बावजूद इसके कुछ लोग जेसीबी से टीले की खुदाई कर खनन कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं, लेकिन अधिकारी सफेदपोश नेताओं के दबाव में आकर चुप्पी साधे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अक्सर बरसात के दिनों में टीले पर जब लोग जानवर चराने आते हैं तो उन्हें सोने और चांदी के सिक्के ऊपर ही पड़े मिल जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दिन में कभी कभार, लेकिन अधिकतर रात के अंधेरे में टीले की खुदाई जेसीबी से की जाती है। इससे लोगों में रोष है। 
विज्ञापन

एसओ भोला सिंह ने बताया कि यह सही है कि टीले की खुदाई पर पुरातत्व विभाग ने रोक लगा रखी है। खुदाई होने की उन्हें जानकारी मिली थी, लेकिन जब पता किया गया तो कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed