{"_id":"696fd887360c8bb0480737a6","slug":"hindus-should-worship-shakti-suresh-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152204-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं को करनी चाहिए शक्ति की उपासना : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं को करनी चाहिए शक्ति की उपासना : सुरेश
विज्ञापन
बीसलपुर के हिंदू सम्मेलन में संबोधित करते सुरेश चंद्र संवाद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ने सम्मेलन को किया संबोधित
बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश चंद्र ने कहा कि हिंदुओं को शक्ति की उपासना करनी चाहिए। इससे सनातन को मजबूती मिलेगी।
मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो हिंदू भारत और विशेष कर उत्तर प्रदेश में पैदा हुए हैं, वे बहुत सौभाग्यशाली हैं। क्योंकि भगवान राम और श्रीकृष्ण ने इसी धरती पर मानव के रूप में अवतार लिया। कल्कि भगवान का अवतार भी उत्तर प्रदेश में ही होगा। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू एकजुट होकर खड़े हो जाएं, तभी संकट टलेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत इस समय एक शक्तिशाली देश है। पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हिंदुओं को गर्व होना चाहिए कि वे लोग भारत के निवासी हैं। सम्मेलन में न्यूरानपुर आश्रम के महंत योगी हनुमान नाथ, राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ, विकास प्रधान और नगर पालिका अध्यक्ष के पति अमन जायसवाल आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता अमरनाथ ने की और संचालन सोमेश मिश्रा ने किया। भद्रपाल गंगवार ने अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने अतिथियों का आभार जताया। सम्मेलन समापन के बाद तहरी भोज का आयोजन हुआ। संवाद
-- -- -- -- -- -