Pilibhit News: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने साधु वेशधारी दो लोगों को पकड़ा, एक के हाथ पर लिखा था शाहिद
बीसलपुर के छोटे चौराहे पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर साधु वेशधारी दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। आरोप है कि एक के हाथ पर शाहिद लिखा हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के छोटे चौराहे पर साधु वेशधारी दो लोगों को पकड़ लिया। इनमें एक के हाथ पर शाहिद लिखा हुआ है। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अखिल भारत हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी कि नगर में दो संदिग्ध लोग साधु वेश में घूम रहे हैं। इस पर कार्यकर्ता छोटे चौराहे पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खुद को पंजाब के बठिंडा का निवासी बताया
सुनील अवस्थी ने बताया कि एक साधु के हाथ पर शाहिद लिखा हुआ है। पुलिस ने उन दोनों से पूछताछ की तो वे बहकी बहकी बातें करने लगे। एक ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के बठिंडा का रहने वाला है। कुछ देर बाद अपना पता दूसरी जगह का बताने लगा।
महासभा के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में इस संबंध में तहरीर भी दी है। तहरीर देने वालों में महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, नगर महामंत्री अवनीश रतन, मुकेश गोस्वामी, सुखपाल, पीयूष, दीपक मौर्य, रवि प्रकाश, शिवम, प्रशांत त्रिवेदी आदि शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.