{"_id":"c4afaf2ab4fba2a7f834226253d878bf","slug":"hindu-army-blew-valentine-s-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू सेना ने फूंका वेलेंनटाइन डे का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू सेना ने फूंका वेलेंनटाइन डे का पुतला
पीलीभीत
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच और अखिल भारतीय विद्यार्थी ने वेलेंनटाइन-डे के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। वहीं हिंदू सेना ने विरोध स्वरूप वेलेंनटाइन-डे का पुतला फूंका।
हिंदू जागरण मंच और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की रविवार को वीर सावरकर भवन में बैठक हुई, जिसमें शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वेलेंनटाइन-डे का विरोध करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वेलेंनटाइन-डे के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने शहर के रेस्टोरेंट और सिनेमा हाल में छापेमारी की। इस दौरान मिले जोड़ों को समझाकर उन्हें घर भेज दिया। विरोध करने वालों में संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि शर्मा, जिला संयोजक जीतू सूर्या, चेतन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। उधर, हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने छतरी चौराहा पर नारेबाजी कर वेलेंनटाइन-डे का पुतला फूंका। इस दौरान जिला प्रमुख दीपक गोस्वामी ने कहा कि यह पश्चिमी सभ्यता है और इसके द्वारा अराजकता पैदा होती है। इस मौके पर सूरज पांडेय, हरवंश मौर्य, मोनू, प्रदीप, लालबिहारी, संजू तिवारी, राजकुमार, संतोष, शिवम्, सावन आदि शामिल रहे।