फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hindi divas

बच्चों को जागरूक करेंगे तभी होगा हिंदी को उत्थान

Wed, 15 Sep 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
hindi divas
प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू में बच्चों ने मनाया हिंदी दिवस। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले में मंगलवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम हुए। स्कूलों में प्रतियोगिताएं और अन्य संस्थानों में विचार गोष्ठियों का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने मातृभाषा के उत्थान के लिए विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

नौगवा चौराहा स्थित स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में सुबह दस बजे गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपाधि कॉलेज के प्रवक्ता प्रणव शास्त्री और क्षेत्रीय प्रबंधक प्रकाश चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 90 प्रतिशत लोग आज के दौर में अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते है। इसी लिए हिंदी को लोग भूलते जा रहे है। बच्चों को बचपन में ही हिंदी को लेकर जागरूक करें। कार्यालयों में भी उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर हिंदी में करना चाहिए। इससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अजीत कुमार, शाखा प्रबंधक मनीष वर्मा, फील्ड आफीसर मनोज राहुल, भूपेंद्र कुमार, गोपाल श्रीवास्तव, नीरज प्रकाश, श्रुति खन्ना, रुचि शर्मा मौजूद रहीं। उपाधि महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि एआरटीओ अमिताभ राय, विशिष्ट अतिथि संजय अग्रवाल सीए, अनिल कुमार मैंने ने विचार व्यक्त किए। छात्रा संगीता, शीतल, काजल ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अनुच्छेद लेखन, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने निबंध और अनुच्छेद में हिंदी दिवस की उपयोगिता के बारे में बताया, तथा अत्यंत सुंदरता से हिंदी भाषा की महत्ता को समझाया। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने सभी बच्चों को हिंदी दिवस की बधाई दी। स्प्रिंगडेल कॉलेज में मंगलवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘प्राइमरी वर्ग की हिंदी भाषा की गरिमा’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षिका सपना गंगवार ने बच्चों को मातृभाषा हिंदी के विषय में जानकारी दी। विद्याथियों में बंधन, वंशिका, अंशिका, अर्पित, हीरानूर, तन्मय, मानवी, आरव, अवनी, सहजनीत, अरनव, सौम्या, महरान, आदित्य, मुस्तजाब ने विचार व्यक्त किए। प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु में प्रधानाध्यापक सय्यदा के निर्देशन में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रार्थना सभा में शिक्षक सतीश कुमार व अभिषेक सक्सेना ने हिंदी दिवस की जानकारी दी। पौटाकलां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार सक्सेना ने हिंदी के उत्थान पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

बीसलपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में प्रबंधक विष्णु गोयल ने कहा कि हिंदी भाषा में हमारे राष्ट्र की समृद्धि निहित है। कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हिंदी भाषा के बिना हम अधूरे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान ने कहा कि हिंदी का खजाना श्रेष्ठ साहित्यों से भरा हुआ है। गोष्ठी में हरशरण बाजपेई, अशोक पांडेय, काशीनाथ, दिनेश पाल, दुर्गादत्त, जैतराम, मोहित जनार्दन मिश्रा, रमेश पाल, तेज प्रकाश, राकेश सिंह, नवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, महेंद्रपाल और बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान आदि वक्ताओं ने विचार रखे। इस मौके पर कुछ छात्रों ने विभिन्न साहित्यकारों के चित्र बनाए। अध्यक्षता विष्णु गोयल ने और संचालन रविशरण चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर महाविद्यालय में इसके अलावा हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम में महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ. नीरू सक्सेना और विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा सिंह को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने हिंदी और मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed