फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hemraj Verma and Anees Ahmed could not save reputation in Pilibhit

पीलीभीत में प्रतिष्ठा नहीं बचा सके हेमराज वर्मा और अनीस अहमद

Fri, 11 Mar 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hemraj Verma and Anees Ahmed could not save reputation in Pilibhit
पीलीभीत। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दो सियासी दिग्गज अपनी प्रतिष्ठा नहीं बचा सके। सपा सरकार में मंत्री रहे हेमराज वर्मा और बसपा सरकार मंत्री रहे अनीस अहमद खां फूल बाबू जीत के समीकरण बनाकर लड़े मगर हार गए।
विज्ञापन

हेमराज वर्मा बरखेड़ा विधानसभा सीट से 2012-2017 तक सपा के विधायक रहे हैं। तत्कालीन अखिलेश यादव की सरकार में राज्यमंत्री रहे थे। वह 2017 के विधानसभा चुनाव में भी सपा से लड़े थे लेकिन हार गए थे। उसके बाद वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव भी सपा से लड़े लेकिन जीत नहीं पाए। सपा ने 2022 में उन्हें बरखेड़ा से फिर उम्मीदवार बनाया पर भाजपा के पक्ष में एकतरफा लहर से वह बुरी तरह पराजित हुए।
विज्ञापन

बीसलपुर विधानसभा सीट पर दल-बदल करके बसपा से चुनाव लड़े अनीस अहमद खां फूलबाबू भी को जीत नहीं मिल पाई। वह 2017 में कांग्रेस के उम्मीदवार थे। इस बार वह बसपा में पहुंचे। बीसलपुर से बसपा से ही तीन बार विधायक रहे मगर इस बार सफल नहीं हो पाए। अनीस अहमद खां ऊर्फ फूल बाबू हाथी के सहारे वर्ष 1996, 2002 और 2007 में विधायक बने थे। मायावती सरकार में राज्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed