फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Held hostage at a brick kiln, beaten, accused of trying to hang him upside down from a tree

Pilibhit News: ईंट-भट्ठे पर बंधक बनाकर पीटा, पेड़ पर उल्टा लटकाने की कोशिश का आरोप

Thu, 19 Feb 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Held hostage at a brick kiln, beaten, accused of trying to hang him upside down from a tree
पुलिस ने पीड़ित मजदूर की तहरीर पर भट्ठा मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

अमरिया। गांव धुंधरी में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर को बंधक बनाकर पीटने का आरोप भट्ठा मालिक व अन्य पर लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।


जनपद उन्नाव के ग्राम धवानी खेड़ा गुलरिया निवासी मिथुन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ग्राम धुंधरी के नाज ब्रिक फील्ड पर ईंट ढुलाई का कार्य करता है। आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक मखदूम खां व उनका भाई शारिक खां उस पर अधिक कार्य कराने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। पीड़ित के अनुसार, 16 फरवरी की शाम करीब सात बजे उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। बंद कमरे में उसे बेरहमी से पीटा। पीड़ित का आरोप है कि बाद में उसे अर्धनग्न अवस्था में बाहर लाकर पेड़ पर उल्टा लटकाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि उसे क्षेत्र में कहीं भी काम न करने देने और जान से मारने की चेतावनी दी गई है। इससे उसका परिवार भयभीत है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed