{"_id":"68b8816d9fd45a9409028544","slug":"heavy-flow-of-water-on-pilibhit-bisalpur-and-bareilly-road-traffic-disrupted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-143171-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत-बीसलपुर व बरेली मार्ग पानी का तेज बहाव, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत-बीसलपुर व बरेली मार्ग पानी का तेज बहाव, आवागमन बाधित
Wed, 03 Sep 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर-बरेली मार्ग केभड़रिया मोड पर बहता बाढ़ का पानी संवाद
पीलीभीत/बीसलपुर। पीलीभीत-बीसलपुर और बीसलपुर-बरेली मार्ग पर बाढ़ का पानी पहुंचने से आवागमन बाधित हो गया है। रोडवेज बसें इन दोनों मार्गों के यात्रियों का सहारा बनीं हुई हैं। बाढ़ के पानी से गुजरने में सबसे अधिक दिक्कत बाइक चालकों को हुई। सुरक्षा के लिहाज से दोनों जगहों पर पुलिस तैनात की गई है।
लगातार हो रही बारिश से जिले के कई मार्गों पर आवागमन बाधित हुआ। ऐसे में बुधवार को पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग अर्जुनपुर मोड़ पर बुधवार की सुबह पानी पहुंच गया। सुबह दस बजे तक कुछ वाहनों का संचालन रहा। इसके बाद डग्गामार वाहन से लेकर अन्य छोटे वाहनों का संचालन इस मार्ग पर बंद हो गया। डग्गामार वाहन का संचालन बंद होने से इस मार्ग पर लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। वहीं बीसलपुर से बरेली जाने वाले मार्ग पर भी भड़रिया मोड़ स्थित पुल के दोनों ओर पानी का तेज बहाव रहा। इससे इस मार्ग पर काफी परेशानी हुई। इस मार्ग पर निजी बसें व रोडवेज बसें लोगों के लिए सहारा बनी। अन्य डग्गामार वाहनों का संचालन नहीं हो सका। बाइकों को निकालने के लिए यहां आसपास के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली से यह हिस्सा पार कराया। इसके लिए उनसे रुपये लिए गए।