फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health services along with doctor also on leave

Pilibhit News: चिकित्सक के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी छुट्टी पर

Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Health services along with doctor also on leave
बीसलपुर के गांव खाडेपुर का बदहाल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र । स्रोत - ग्रामीण
बीसलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी के अवकाश पर जाने की वजह से यहां की स्वास्थ्य सेवाएं भी करीब एक माह से छुट्टी पर चल रहीं हैं। अस्पताल में फार्मासिस्ट भी नहीं है। मरीजों को परामर्श और दवा के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जिम्मेदारों ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है।
विज्ञापन


बीसलपुर सीएचसी के खांडेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर 10 से 25 जनवरी तक अवकाश पर गईं थीं, लेकिन वह अब तक छुट्टी से नहीं लौटीं। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर अस्पताल में ध्वजारोहण न होने पर उनका एक दिन का वेतन भी काटा गया। बताते हैं कि उन्होंने छुट्टी बढ़वा ली है।
विज्ञापन

इधर, पीएचसी में फार्मासिस्ट भी नहीं है। सारी व्यवस्था एक वार्डबॉय के भरोसे हैं। डॉक्टर के न होने के कारण अन्य कर्मचारी भी मनमाने ढंग से अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में प्रतिदिन मरीज और उनके तीमारदार मायूस होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन गांव के मरीजों को हो रही दिक्कत

खांडेपुर के अलावा रंपुरा रना, बरसिया, चौखंडी, रढ़ैता, शहवाजपुर, उगनपुर मरौरी, बसारा, नगीपुर अखौला, अखौली, मझगवां, अमृता खास, दौलतपुर हीरा, बैदखेड़ा, मानपुर, जानपुर, अहिरवाड़ा, दुवहा, हुसियापुर आदि ग्रामों के मरीजों को हो रही है। इन लोगों को बीसलपुर जाना पड़ता है।

-
लोगों ने जताया रोष
गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए दिन बंद रहता है। इससे क्षेत्रीय मरीजों को काफी दिक्कत होती है। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं।
- शरदपाल सिंह, पूर्व प्रधान खांडेपुर
-
व्यवस्था दुरुस्त कराने के संबंध में विभागीय अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। पता नहीं किस वजह से अब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई हैं।
- नरेंद्र पाल सिंह, खांडेपुर

-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर लंबे अवकाश पर हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य केंद्र में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। जरूरत पड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर के डॉक्टर को वहां भेजा जाएगा।
- डॉ. आलोक शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed