फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

Pilibhit News: सर्दी, जुकाम के साथ पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी

Sat, 11 Mar 2023 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी मरीजों व तीमारदारों की लाइन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मौसम में लगातार बदलाव होने से लोगों की सेहत बिगड़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 950 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम व पेट दर्द के थे। इन्हें फिजिशियन को दिखाया गया।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसे में पहले वायरल का प्रकोप रहा, अब होली के बाद असंतुलित खानपान का सेहत पर असर दिख रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। आठ सौ नए मरीज तो 150 पुराने मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉक्टर सूरज पांडेय व डॉ. रोहित मरीजों को देखा। इनमें करीब 70 मरीज पेट दर्द व डायरिया की समस्या से पीड़ित थे। 90 से ज्यादा सर्दी, खांसी, जुकाम तो करीब 60 एलर्जी से पीड़ित थे। रंगों के कारण एलर्जी से पीड़ित भी करीब तीस मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन कक्ष में रही सर्वाधिक भीड़
जिला अस्पताल में शुक्रवार को फिजिशियन कक्ष में सबसे ज्यादा भीड़ रही। चिकित्सकों ने बताया कि सर्दी, जुकाम और बुखार के अलावा पेट दर्द की समस्या से पीड़ित मरीज अधिक पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक 161 मरीज दोनों डाक्टर देख चुके थे। जबकि उनके चारों ओर भीड़ लगी थी। डॉक्टरों ने मरीजों को दवा लिखने के साथ ही सलाह दी कि तला-भुना इन दिनों कम खाएं।
यह बरतें सावधानी
- ठंडा पानी, शीतल पेय, आइसक्रीम खाने से बचें
- धूप से आकर एसी, कूलर न चलाएं
- पानी उबालकर पीयें
- घर और आसपास साफ-सफाई रखें
- बाजार के खुले कटे फल न खाएं
- तीखा, तला भुना खाने से परहेज करें
पेट में दर्द की समस्या होने पर जिला अस्पताल दिखाने आए हैं। भीड़ अधिक होने पर नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं।
- आशुतोष
-
तीन दिन से सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या है। बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में दिखाने पहुंचे हैं।
- तारावती
-----
मौसम के बदलाव व त्योहार की वजह से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। होली के बाद पेट दर्द, सर्दी, खांसी के मरीज बढ़े हैं।
- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed