{"_id":"61afb43098480d1f863e77e4","slug":"health-pilibhit-news-bly46852984","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से पूरनपुर क्षेत्र में आए 23 लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से पूरनपुर क्षेत्र में आए 23 लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम को नहीं मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। विदेशों से पूरनपुर क्षेत्र में अक्तूबर से नवंबर के अंत 36 लोग आए। इसमें से अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें 13 लोगों को ही ट्रेस कर पाई हैं। टीमों को 23 लोग खोजे नहीं मिल रहे हैं।
ओमिक्रॉन के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर सतर्क है। विदेशों से पूरनपुर क्षेत्र में अक्तूबर से 30 नवंबर तक आए 65 लोगों की सूची सीएमओ कार्यालय से पूरनपुर सीएचसी भेजी गई। विदेश से आए लोगों की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि सूची में 65 नाम जरूर शामिल थे। मगर कई लोगों के नाम सूची में दो-दो जगह लिखे थे। सूची 36 लोगों की है। इसमें से 13 लोगों को खोजकर उनकी सैंपलिंग करा ली गई है। मंगलवार को घुंघचाई क्षेत्र में तुर्की से आए दो लोगों की जानकारी मिली तो उनकी सैपंलिंग कराई गई। विदेश से आए कुछ लोगों के मोबाइल नंबर नहीं मिल रहे है। जबकि कुछ लोगों के वापस विदेश लौटने की जानकारी मिली है। टीमों को सभी लोगों की जानकारी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है।