{"_id":"6196a871b107f65c6e6ae6e6","slug":"health-pilibhit-news-bly4665934126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी की डेढ़ साल से बंद पड़ी ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी की डेढ़ साल से बंद पड़ी ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के पूरनपुर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट के फ्रिजर का बटन दबाकर शुरू कराते विधायक बाबूर?
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पूरनपुर। सीएचसी में डेढ़ साल से बंद पड़ी ब्लड स्टोरेज यूनिट को शुरू कर दिया। विधायक ने इसका शुभारंभ कराया। इसके अलावा एक साल से खराब पड़ी सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन को ठीक कर दिया। ब्लड यूनिट के शुरू होने से सीएचसी में प्रसव आपरेशन पर मरीजों को खून की कमी पर रेफर नहीं किया जाएगा। सीबीसी मशीन शुरू होने से प्लेटलेट्स सहित खून की अन्य जांचे हो सकेगी।
विज्ञापन
सीएचसी में करीब पांच साल पहले ब्लड स्टोरेज यूनिट खोली गई थी। ताकि सीएचसी में प्रसव को आने वाली महिलाओं में खून की कमी पर उनके तीमारदारों को जिला मुख्यालय के चक्कर न काटना पड़े। मगर कुछ दिन बाद ब्लड स्टोरेज का फ्रिज खराब होने पर ब्लड स्टोरेज यूनिट बंद हो गई। महीनों बंद रहने के बाद खराबी दूर कर फिर ब्लड स्टोरेज यूनिट को शुरू किया गया। फिर तीन बार खराबी से ब्लड स्टोरेज यूनिट बंद हुई। इससे इसका लाभ सीएचसी में प्रसव कराने वाली महिलाओं को नहीं मिल सका। आपरेशन की स्थिति में खून की कमी प्रसव कराने को सीएचसी पहुंचने वाली महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जाता रहा। अब फिर करीब डेढ़ साल से खराबी से बंद पड़ी ब्लड स्टोरेज यूनिट को शुरू किया गया। बृहस्पतिवार को इसका शुभारभी विधायक बाबूराम पासवान से कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने विधायक को बताया कि सीएचसी में अब 10 यूनिट ब्लड स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। प्रसव को आने वाली महिलाओं में खून की कमी होने पर बदले में उनके तीमारदारों से ब्लड लेकर खून दिया जाएगा। इसके अलावा सीएचसी में करीब एक साल से बंद पड़ी कंप्लीट ब्लड काउंट मशीन को ठीक करने को प्राइवेट कंपनी का मैकेनिक पहुंचा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि अब सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स और खून की अन्य जांचे हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।