{"_id":"608467918ebc3ea176191f17","slug":"health-pilibhit-news-bly444892854","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये में पा सकेंगे इलाज और परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपये में पा सकेंगे इलाज और परामर्श
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोनाकाल में जनपद में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर पर टेलीमेडिसिन सेवा का भी लाभ मिल सकेगा। इसके जरिये कोई भी मरीज अपोलो अस्पतालों के डाक्टरों से ऑनलाइन संपर्क कर उपचार और परामर्श ले सकते हैं। इसके लिए मात्र एक रुपये ही खर्च करना होगा।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वर्तमान में जनपद में एक हजार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर हैं। पिछले लॉकडाउन के दौरान भी इन सेंटर पर टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई थी। कोरोना काल के दौरान कई मरीजों ने इसका लाभ उठाया। इस अब यह टेलीमेडिसिन सेवा फिर से शुरू की गई है।
इस टेलीमेडिसिन सेवा से अपोलो अस्पताल दिल्ली के कई विशेषज्ञ जोड़े गए हैं। कोई भी मरीज या उसके परिजन कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचकर वेब कैमरे के जरिये डॉक्टरों से किसी भी बीमारी संबंधी इलाज और परामर्श ऑनलाइन ले सकते हैं। इतना ही नहीं, बात होने के बाद डॉक्टर द्वारा दवा का पर्चा और जांच आदि लिख कर दी जाएगी। जिसको मरीज किसी भी मेडिकल स्टोर से लेकर खा सकते है। वहीं जांच कराने वाले जांच के बाद पुन: डॉॅक्टर से बात कर सही सलाह ले सकते हैं। इसके लिए मात्र एक रुपये देकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
ऐसे कराए पंजीकरण, अपोलो अस्पताल के डॉक्टर देंगे सलाह
टेलीमेडिसिन की सुविधा के लिए किसी भी व्यक्ति को अपने निकट के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। जिसमें उसकी पूरी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, बीमारी के बारे में जानकारी दर्ज करानी होगी। इसके बाद ही सेंटर संचालक द्वारा मरीज की वेब कैमरे के जरिये डॉक्टर से बात कराई जाएगी। अपोलो अस्पताल के कई तरह के विशेषज्ञ लोगों को सलाह देंगे। जिनमें जनरल मेडिसन, चर्म रोग, हृदय रोग, हड्डी समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।
झोलाछापों से मिलेगी निजात
कॉमन सर्विस सेंटर की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय झोलाछापों से लोगों को निजात मिलेगी। जनपद में झोलाछापों द्वारा गांवों में जिंदगी से खिलवाड़ करने के कई मामले अब तक प्रकाश में आ चुके हैं। कमाई के चक्कर में यह गंभीर मरीजों का इलाज करने से भी नहीं चूकते। केस बिगड़ने पर यह मरीजों को बड़े अस्पतालों में भेजकर कमीशन भी खा रहे हैं।
कॉमन सर्विस सेंटर से अब टेलीमेडिसिन सुविधा भी शुरू की गई है। इससे कोरोनाकाल में इलाज के लिए मरीजों को इधर उधर नहीं भटकना होगा। यह सुविधा मात्र एक रुपये लेकर उपलब्ध कराई जा रही है।
शुभम सिद्धार्थ, जिला प्रबंधक, कॉमन सर्विस सेंटर