फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

पूरनपुर सीएचसी में डीएम को गायब मिले 40 स्वास्थ्य कर्मियों को कटेगा वेतन

Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। पूरनपुर सीएचसी में डीएम के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही उजागार हुई थी। इस मामले में डीएम ने सीएमओ को 40 स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। मगर, कर्मचारियों का कहना है कि इनमें करीब 20 से अधिक कर्मियों की ड्यूटी कोविड 19 में अलग अलग जगहों पर लगा दी गई थी तो वे अपनी ड्यूटी पर जाएं या फिर मूल तैनाती वाले स्थान पर।
विज्ञापन

23 जून को पूरनपुर सीएचसी का डीएम वैभव श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया था। इसमें ड्यूटी पर कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं मिला था। इस पर डीएम एमओआईसी डॉ. छत्रपाल को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर साथ ले गए थे। मंगलवार को आई डीएम की आख्या में सीएमओ को निर्देश दिए गए कि वह ड्यूटी पर गायब रहे 40 स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन और स्पष्टीकरण तलब करें। इस पर सीएमओ ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मगर, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का कहना है कि कोविड 19 के तहत उनकी ड्यूटी पर अलग-अलग स्थान पर लगा दी गई थी। जब निरीक्षण हुआ तो वह दूसरी जगह पर ड्यूटी कर रहे थे। ऐसे में वह अस्पताल में मौजूद कैसे मिलते। उनका एक दिन का वेतन गलत काटा जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed