{"_id":"5e1f5de48ebc3e4b1b5cc5bf","slug":"health-pilibhit-news-bly3921384191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे ही मिलेगा डायबिटीज और हाइपरटेंशन का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे ही मिलेगा डायबिटीज और हाइपरटेंशन का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में 16 जनवरी से गैर संचारी रोग (डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कैंसर एवं लकवा) स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। एनसीडी कार्यक्रम के तहत चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य गैर संचारी रोगों को लेकर लोगों को जागरूक करने और इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। 15 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रशिक्षित डॉक्टरों, एएनएम और आशा वर्करों को दी गई है।
जनपद में एक अर्बन सेंटर और 20 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर हैं। इनमें आशा 1000 आबादी पर 18 प्रतिशत यानी 180 लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। जनपद पीलीभीत में 110 आशा अर्ली स्क्रीनिंग पर कार्य करेंगी। गैर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए अधिकारियों ने इन रोगों की अर्ली स्क्रीनिंग को बेहद जरूरी बताया है।
गैर संचारी रोग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान आशा वर्कर अपने कार्य क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर परिवार फोल्डर बनाएंगी। 30 साल से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं का सीबैक फार्म भरा जाएगा। इस फार्म को कम्युनिटी हेल्थ ऑफिस या एएनएम के पास जमा किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान की समीक्षा डीएम द्वारा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी। डीसीपीएम (जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक) उत्तम कुमार ने बताया कि अब गांव के लोगों को घर बैठे कैंसर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी बीमारियों का इलाज मिलेगा। इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुल चुके हैं जिन पर सामुदायिक हैल्थ ऑफिसर (सीएचओ) और एएनएम की तैनाती है। 30 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले प्रत्येक ग्रामीण की घर बैठे ही स्वास्थ्य जांच होगी। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर सुबह नौ बजे शाम चार बजे तक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।