फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health news in district.

Pilibhit News: आरोग्य मेले में नेबुलाइजर कराने पहुंचे मरीज

Sun, 04 Jan 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 04 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
पी एच सी सुहास पर मरीज देखते डॉ विजय तिवारी। संवाद
पीलीभीत। ठंड ने आमजन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। खासी, जुकाम सहित ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से सांस लेने में समस्या आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को जन आरोग्य मेले में खासी-जुकाम, बुखार सहित सांस लेने में समस्या के मरीज देखे गए उनको नेबुलाइजर आदि देकर उनका उपचार किया।
विज्ञापन


रविवार को शहर के बागगुलशेरखां पीएचसी पर डॉ. रोहित गंगवार ने लगभग 60 मरीज देखे। इसमें बच्चों की संख्या 20 रही। बच्चों को खासी-जुकाम, ठंड से उल्टी दस्त की समस्या ज्यादा देखी गई। कुछ बच्चों को सांस लेने में समस्या देखने के लिए मिली। चिकित्सक ने दवाएं बांटने के साथ परिजनों को ठंड से बच्चों को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी। पीएचसी जोशी टोला में डॉ. अफसान अहमद ने 110 से अधिक मरीज देखे। यहां बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक रही। बुजुर्गों में ज्यादा खासी, जुकाम के साथ जोड़ों में दर्द आदि की समस्या देखी गई।
विज्ञापन

चिकित्सक ने मरीजों को ठंड में जोड़ों के दर्द के लिए धूप में गर्म तेल से मालिश की सलाह दी। पीएचसी पुराना अस्पताल में सांस लेने में समस्या होने पर मरीजों को नेबुलाइजर देकर दवाएं बांटी गईं। चिकित्सक डॉ. जनमेजय सिंह ने सांस लेने में दिक्कत को लेकर बुजुर्गों को बेहतर सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा के अंतर्गत जन आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास, दौलतपुर पट्टी, जोगीठेर, खमरिया पंडरी पर कुल 232 मरीजों को दवा दी। इन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी खांसी के मरीज अधिक रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास पर मरीजों को देख रहे चिकित्सक डॉक्टर विजय तिवारी ने बताया कि आज मौसम सर्द होने के कारण मेले में आए मरीजों में सबसे अधिक खांसी से प्रभावित दिखे। सभी मरीजों को परीक्षण कर दवा दी है। किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट नहीं तैनात है, स्टाफ नर्स ने दवा बांटी।


पहनें ऊनी कपड़े, गर्म पानी रहेगा फायदेमंद
ठंड में बढ़ रही सांस लेने में समस्या को लेकर चिकित्सक डॉ. जनमेजय सिंह ने बताया कि ठंडी हवा और जुकाम से कफ की समस्या हो जाती है। इससे जुकाम में कफ जमने और ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से मरीजों को दिक्कत होती है। चिकित्सक ने सलाह देते हुए कहा कि ठंड में ऊनी कपड़ों से शरीर को ढंकना चाहिए। गर्म कपड़ों के साथ सुबह व्यायाम करना चाहिए। इसी के साथ रोज गर्म पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिससे कफ की समस्या से बचें।

पी एच सी सुहास पर मरीज देखते डॉ विजय तिवारी। संवाद

पी एच सी सुहास पर मरीज देखते डॉ विजय तिवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed