{"_id":"691a0f6a6b9fd286080065ff","slug":"health-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-148167-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आईएमए के मेगा हेल्थ शिविर में मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आईएमए के मेगा हेल्थ शिविर में मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
आईएमए के मेगा हेल्थ कैंप में मरीजों के साथ मौजूद पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : दिल्ली बम धमाके में मृृतकों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत स्वयंं
Link Copied
पीलीभीत। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने रविवार को आईएमए भवन में रोगियों के लिए मेगा हेल्थ शिविर लगाया। इसमें सभी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने-अपने शिविर लगाए। इसमें सैंकड़ो मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ दवाएं बांटीं।
विज्ञापन
रविवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. भारत सेठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से बरेली बाईपास स्थित आईएमए भवन में मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ.आ लोक कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। कैंप में ईएनटी, मेडिसिन, सर्जरी, यूरोलॉजी, नेत्र, दंत, गायनी सहित कई विभागों के शहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने अलग-अलग कैंप हाउस लगाकर सैंकड़ों मरीजों को परामर्श दिया जिसमें ललौरीखेड़ा सशस्त्र सीमा बल सहित आसपास के कई ग्रामीणों ने मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाया, मरीजों की जांचों के साथ निशुल्क दवाएं भी बांटीं। आईएमए अध्यक्ष ने बताया कि शिविर का उद्देश्य शहर नहीं पहुंचने वाले लोगों को मुफ्त अच्छा इलाज देना रहा। शिविर में सचिव आईएमए डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. महेश चंद्रा, एसके अग्रवाल, पीडीसिंह, जेडी गंगवार, सतीश गंगवार, रोहित सिंह, एसके मित्रा, जेएन मिश्रा आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।