फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health news in district.

Pilibhit News: जन आरोग्य मेले से बिना जांच लौटे मरीज

Sun, 16 Nov 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
पीलीभीत। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार लगने वाले आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा। अधिकांश पीएचसी पर मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल रही।
विज्ञापन

रविवार को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाग़गुलशेर खां, जोशी टोला और पुराने अस्पताल में आयोजित जन आरोग्य मेला व्यवस्थाओं की पोल खोलता नजर आया।
बाग़गुलशेर खां पीएचसी पर चिकित्सक डॉक्टर रोहित ने 50 से अधिक मरीजों को देखा लेकिन जांच संबंधी संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ा। किसी भी मरीज की जरूरी जांचें नहीं हो सकीं। मरीज सिर्फ परामर्श लेकर ही लौट गए। इसी तरह पुराने अस्पताल पीएचसी में डॉक्टर पंकज ने करीब 80 मरीज देखे, पर यहां भी स्थिति जस की तस रही। न ब्लड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध थी और न ही अन्य जांचें हो सकीं। जोशी टोला पीएचसी पर भी अव्यवस्था हावी रही, पेयजल तक की व्यवस्था नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed