फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   health

मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा करने पहुंचे स्टेट आब्जर्वर

Sun, 12 Apr 2015 11:57 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 12 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
स्टेट आब्जर्वर डॉ. एपी चतुर्वेदी ने जिले में चल रहे मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा सात बीमारियों से बचाव को सात अप्रैल से मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शून्य से दो वर्ष तक के 32335 बच्चों व 10034 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण  किया जाना है। अभियान के दौरान कोई भी चिह्नित बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रह पाए। इसको लेकर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मॉनीटरिंग की जा रही है। पूर्व में दिल्ली से आए नेशनल आब्जर्वर डॉ. प्रवीन पाटिल ने अभियान सत्रों का निरीक्षण कर टीकाकरण की स्थिति जानी थी।
विज्ञापन


इधर शनिवार देर शाम स्टेट आब्जर्वर डॉ. एपी चतुर्वेदी पहुंचे। उन्होेंने सीएमओ कैंप कार्यालय में चिकित्साधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अभियान की जानकारी लेने के बाद चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सीएमओ डॉ. ओम चौहान, नोडल अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डॉ. राजेश भट्ट समेत सभी सीएचसी के चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed