{"_id":"18553156ebe8f0bfe7a892cd90dd9a5b","slug":"health-department-clerks-have-mondlwar-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों मंडलवार होना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों मंडलवार होना प्रदर्शन
पीलीभीत।
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
लिपिक संवर्गीय कर्मियों की लंबित मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के लिपिक आठ जून से स्वास्थ्य भवन लखनऊ में मंडलवार धरना
देंगे।
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री हीरेश सरन सक्सेना ने बताया कि लिपिकों की लंबित प्रोन्नति, कार्यालयोें में तैनात अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन, आशुलिपिक और स्टोरकीपर की अलग से वरिष्ठता सूची जारी करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के दो चरण पूरे होने के बाद भी समस्याओं के निस्तारण को लेकर शासन की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में अब आठ जून से स्वास्थ्य भवन लखनऊ के समक्ष मंडलवार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अगर इस अवधि के दौरान किसी भी लिपिक का उत्पीड़न किया गया तो प्रदेश भर में अनिश्वितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।