{"_id":"595cdaf34f1c1b031b8b4788","slug":"health-camps-to-be-held-on-tahsil-and-solution-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील व समाधान दिवस पर लगेंगे हेल्थ कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील व समाधान दिवस पर लगेंगे हेल्थ कैंप
Wed, 05 Jul 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
तहसील व समाधान दिवस पर लगेंगे हेल्थ कैंप
Link Copied
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम शीतल वर्मा ने ब्लाकों में स्वास्थ्य योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन न होने पर चिकित्सा अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तहसील व समाधान दिवस पर हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए। गांधी सभागार में डीएम शीतल वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की ब्लाकवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बिलसंडा, बरखेड़ा व ललौरीखेड़ा में जननी सुरक्षा योजना आदि योजनाओं का संचालन ठीक नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने संबंधित चिकित्साधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। कहा कि अगली बैठक में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने तहसील व समाधान दिवस पर हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए। हर महीने दूसरे व चौथे बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में हेल्थ कैंप लगाने को कहा गया। डीएम ने जिले में लापरवाह आशा बहुओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अब हर ब्लाक में लापरवाह आशा बहुएं चिह्नित की जाएंगी। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवजात शिशुओं की सूचना संकलित कर प्रत्येक सप्ताह सीडीपीओ के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अंतिम रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा डीएम को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर अधिकारी लापरवाही न बरते। यदि कहीं कोई लापरवाही का मामला प्रकाश में आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।