{"_id":"53f2b4a1537d866a32116e13e11b60da","slug":"he-went-on-to-assure-the-fast-break-legislator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आश्वासन पर प्रधान ने तोड़ा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आश्वासन पर प्रधान ने तोड़ा अनशन
पीलीभीत।
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय अधिकार सीज किए जाने के विरोध में 15 दिन से चल रहा प्रधान का अनशन बीसलपुर विधायक के आश्वासन पर समाप्त हो गया। अनशन खत्म होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।
ललौरीखेड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायत गोंछ के प्रधान श्यामलाल पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन ने वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे। इस कार्रवाई को गलत बताते हुए प्रधान ने ग्रामीणों के साथ दो मार्च से विकास भवन में आमरण अनशन शुरू किया था।
छह मार्च की शाम को तबियत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भी अनशन जारी रहा। दो मार्च से चला रहा अनशन खत्म न होने की जानकारी पर बीसलपुर के भाजपा विधायक रामसरन वर्मा रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने प्रधान की मांगों पर कार्रवाई कराने को विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने जूस पिलाकर प्रधान एवं ग्रामीणों का अनशन समाप्त कराया।