फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hazrat Maulana Kanpuri launches Urs

हजरत मौलाना कानपुरी का उर्स शुरू 

Sun, 16 Jul 2017 10:44 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 16 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Hazrat Maulana Kanpuri launches Urs
हजरत मौलाना कानपुरी का उर्स शुरू  - फोटो : हजरत मौलाना कानपुरी का उर्स शुरू 
 हजरत मौलाना मोहम्मद अहमद कानपुरी रजवी के नौंवे सालाना उर्स का रविवार को आगाज हो गया। शहर में चादरपोशी का जुलूस निकला। जिसमें अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की और दुआएं मांगी।शहर के मोहल्ला पकड़िया स्थित दरगाह कानपुरी में दो दिवसीय सालाना उर्स का आगात कुरआन ख्वानी की तिलावत के साथ हुआ। हाफिज इसरार अहमद अशरफी ने कौम व मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ फरमाई। बाद में नमाज जौहर चादरपोशी का जुलूस निकाला गया। दूर दराज से आए अकीदतमंदों ने चादर को दरगाह शरीफ पर पेश किया।  इस दौरान हाफिज जमील ने हजरत कानपुरी की जिदंगी पर तफ्सील से रोशनी डाली । कहा कि हजरत मौलाना मोहम्मद अहमद कानपुरी ने वतन परस्ती के लिए कई अहम कदम उठाए। मुल्क के बाहर के उलमा ने उन्हें बुलाने की कोशिश की लेकिन हजरत ने अपने वतन से मोहब्बत का सबूत देते हुए हिंदुस्तान में ही रहना पसंद फरमाया। चादरपोशी का जुलूस तंजीमे इम्मा मसाजिदे सदर हाफिज इसरार अहमद अशरफी की सरपरस्ती में निकाला गया। दो दिवसीय उर्स का समापन सोमवार को कुलशरीफ के साथ होगा। इस मौके पर नवेद सैफी, खुर्शीद आलम, दरगाह प्रबंधक हाफिज शाहनवाज, अनीस, शहीद, रफत, इमरान, हिमायूं शम्सी, मारूफ, रिजवान सैफी समेत कई अकीदतमंद मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed