फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hathras protest

हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने को सड़कों पर उतरे लोग

Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras protest
गांव धरमंगदपुर में कैंडिल मार्च निकालते लोग। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। हाथरस कांड समेत महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराधों के खिलाफ रविवार को अशोक कॉलोनी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी स्थित पार्क में एकत्रित होकर महिलाओं ने हाथरस की बिटिया को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ रोष जाहिर किया। महिलाओं ने कहा कि सरकार को महिलाओं पर हो रहे अपराध पर सख्ती करनी चाहिए। ऐसे इंतजाम किए जाएं कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

इसके अलावा शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भी शनिवार रात मोमबत्ती जलाकर हाथरस की बिटिया को इंसाफ दिलाने की मांग की। छतरी चौराहे पर दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत की आत्मा की शांति को प्रार्थना की गई। इस मौके पर शैली शर्मा, प्रेमपाल भारती, प्यारे लाल, हर्षित गंगवार, राजू मौर्य, संतोष भारती आदि रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। बजरंग दल के सह सयोजक ईश्वर दयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में लोगों ने शनिवार रात मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने दरिंदों को फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये सहायता, सुरक्षा आदि की भी मांग की। इस मौके पर रूम सिंह यादव, ईश्वर दयाल वाल्मीकि, अनुज यादव, रामसेवक मौर्य, राजेंद्र यादव, नरेंद्र सागर, विजय शर्मा, रवि यादव, सोवरन लाल, वेदप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कॉलोनी स्थित पार्क में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देती महिलाएं।

अशोक कॉलोनी स्थित पार्क में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देती महिलाएं।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed