{"_id":"575c467c4f1c1b5b1a9c5836","slug":"has-not-completed-in-two-years-construction-of-iti-purnpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में भी पूरा नहीं हुआ पूरनपुर आईटीआई का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में भी पूरा नहीं हुआ पूरनपुर आईटीआई का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर इस सत्र से पूरनपुर आईटीआई की कक्षाएं गुलाब टांडा में बन रहे भवन में शुरू होनी हैं, लेकिन निर्माणदायी संस्था की लापरवाही के चलते दो वर्ष से अधिक समय में इसका निर्माण पूरा नहीं करा सकी है। ऐसे में शासन की मंशा पूरी होने के आसार नहीं लग रहे हैं।
चुनावी वर्ष में सरकार अधूरे पड़े कार्यों को तेजी से पूरा कराकर अपनी उपलब्धियां बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके तहत पिछले दिनों सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से बन रहे आईटीआई भवनों में इस सत्र से कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत पूरनपुर आईटीआई की कक्षाओं (जो वर्तमान में पीलीभीत आईटीआई में चल रही हैं) को पूरनपुर विकास खंड के गुलाबटांडा गांव में बन रहे आईटीआई भवन में शुरू किया जाना है। इसके लिए शासन से करीब तीन वर्ष पूर्व 2.77 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसकी प्रथम किस्त के रूप में करीब ढाई वर्ष पूर्व 1.38 करोड़ की धनराशि निर्माण संस्था सीएनडीएस को जारी की गई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते दो मंजिला इस भवन के भूमितल का भी अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में जुलाई माह से आईटीआई की कक्षाएं इस भवन में पूरी होने की कोई संभावनाएं नजर नहीं आ रही हैं। उधर, शासन के निर्देश पर कार्य का जल्द पूरा करने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने गुलाबटांडा पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया और धीमी गति से चल रहे काम पर नाराजगी जताते हुए दी धनराशि का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दूसरी किस्त जारी करने के लिए शासन से बजट मांगा गया है धनराशि मिलते ही निर्माणदायी संस्था को उपलब्ध करा दिया जाएगा।