फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Has been open for tourists between

सैलानियों के लिए खुल गया चूका बीच

Sun, 15 Nov 2015 10:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 15 Nov 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
Has been open for tourists between

टाइगर रिजर्व स्थित इको टूरिज्म स्पॉट चूका बीच रविवार को देशी-विदेशी सैलानियों के सैर सपाटे के लिए खोल दिया गया। डीएम मासूम अली सरवर ने महोफ रेंज के गेट नंबर एक पर नारियल फोड़कर व फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने अफसरों से सैलानियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। पहले दिन चूका पहुंचे पर्यटकों को वन क्षेत्र में विचरण करते कहीं नीलगायों के झुंड दिखे तो कहीं बाहरसिंघा और चीतल के झुंड।

विज्ञापन

बरसात के चलते टाइगर रिजर्व को 14 जून को बंद कर दिया गया था। पांच माह बाद रविवार को इसे सैलानियों के खोल दिया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने के बाद इस इको टूरिज्म स्पॉट का महत्व और भी बढ़ गया है। वनों से आच्छादित यह प्राकृतिक धरोहर आने वाले समय में देश में ही नहीं वरन विदेश में भी जिले का नाम रोशन करेगी। पर्यटकों की सुविधाओं के लिए यहां महिला-पुरुष गाइडों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने गाइडों का आह्वान किया कि वह भले ही आने वाले सैलानियों को टाइगर न दिखा सकें, लेकिन उनसे बेहतर व्यवहार अवश्य करें। डीएम ने महकमे के अधिकारियों से भी इसकी समय-समय पर पड़ताल करते रहने तथा सैलानियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि वनकर्मियों को कर्तव्य है कि वह पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि चूका बीच को खूबसूरत व स्वच्छ रखना सरकारी मशीनरी के साथ पर्यटकों की भी जिम्मेदारी है। यदि यहां सुविधाओं में कुछ कमी है, तो उसको भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएफओ कैलाश प्रकाश ने कहा कि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या काफी बढ़ी है। संसाधनों की कमी के बावजूद वनकर्मी पूरे टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मुस्तैदी से चौकसी बरत रहे हैं। उन्होंने डीएम से गाइडों द्वारा बेहतर व्यवहार करने का आश्वासन दिया। सामाजिक वानिकी निदेशक आदर्श कुमार ने प्रवेश द्वारों को बड़ा व खूबसूरत बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने अधिकारियों से इसके विकास से जुड़ी योजनाओं को बनाकर देने के निर्देश दिए। संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने किया। इस मौके पर महोफ रेंजर केपी सिंह, अनिल शाह, मोहम्मद शहनियाज, वीके सिंह, डिप्टी रेंजर मोबीन आरिफ समेत वन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

व्यस्तता के चलते डीएम लौटे
डीएम को गेट नंबर एक के साथ गेट नंबर चार का भी फीता काटकर उद्घाटन करना था, लेकिन उन्होंने व्यस्तता होने के चलते बाद में पहुंचने की बात कह गेट नंबर एक से ही लौट गए।

अमले के साथ चूका बीच पहुंचे डीएफओ
डीएम के जाने के बाद डीएफओ कैलाश प्रकाश अपने पूरे अमले के साथ चूका बीच पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के बाद लौट गए।

दोपहर बाद पहुंचे पर्यटक
चूका बीच पर रविवार दोपहर तक तो इक्का दुक्का पर्यटक ही पहुंचे, लेकिन दोपहर बाद तमाम पर्यटक अपने परिवार के साथ चूका बीच मौज मस्ती करने पहुंच गए। भ्रमण के दौरान बाहरसिंघा, नील गाय समेत अन्य वन्यजीव देखे।


शाहजहांपुर के अजीत रहे पहले पर्यटक
पीलीभीत। इको टूरिज्म स्पॉट में रविवार को पहले दिन शाहजहांपुर के अजीत सिंह प्रवेश करने वाले पहले पर्यटक बने। रविवार शाम तक करीब 60 पर्यटक चूका बीच पहुंचे। पहले ही दिन अरण्य कुटी को छोड़कर सभी हट बुक रहीं। यह जानकारी वन क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने दी।

यह पाए जाते हैं वन्यजीव
बाघ, भालू, चीतल, सांभर, बारहसिंघा, हिरन, पाड़ा, लैपर्ड, मोर, बंगाल फ्लोरिकन, गैंडा आदि।

सुविधाएं                  किराया देशी/विदेशी
थारु हट चार            1000/2000 प्रति हट
लेक व्यू हट एक         1500/3000 रुपये
आरण्य कुटी दो सुइट    2000/4000 प्रति हट
लेक हाउस एक          2000/4000 रुपये
पैडल वोट दो            500 रुपये प्रति घंटा
(वहीं साइलेंट जनरेटर सुविधा के लिए आठ लीटर व सौ रुपये प्रति घंटा मेंटीनेंस चार्ज होगा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed