फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Haryana wrestler Surendra won the riot

हरियाणा के पहलवान सुरेंद्र ने जीता दंगल

Thu, 04 Aug 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Haryana wrestler Surendra won the riot
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। गांव दिलावरपुर में बुधवार को नाग पंचमी के उपलक्ष्य में दंगल प्रतियोगिता हुई। हरियाणा के पहलवान सुरेंद्र ने दंगल जीत लिया। कुश्ती जीते पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दंगल में क्षेत्र के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के पहलवान पहुंचे। हरियाणा के पहलवान सुरेंद्र ने दंगल में अपनी झंडी लगा दी। पहलवानों को कुश्ती जीत कर उसे उखाड़ने की चुनौती दी। पहली कुश्ती मुरादाबाद के बबलू पहलवान ने बजरंगी पहलवान को पटखनी देकर जीती। गांव खरदाई के पहलवान ने सुरेश को हराकर कुश्ती जीती। कई पहलवानों ने अपनी कुश्ती जीती। मगर गाड़ी गई झंडी को कोई पहलवान नहीं उखाड़ सका।
विज्ञापन

गांव निजामपुर ढाड़ी के पहलवान बजरंगी ने झंडी उखाड़ने को चेलेंज किया। मगर हरियाणा के पहलवान सुरेंद्र ने दो बार कुश्ती में उनको मात दी। अंत मेें सुरेंद्र ने झंडी उखाड़कर कुश्ती जीती। प्रधान पुत्र रामनिवास शर्मा ने जीते पहलवानों को पुरस्कृत किया। शोर-शराबा पर कई बार लोगों में नोकझोंक हुई। मेला में मौजूद पुलिस ने शोर-शराबा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कर दिया। जमुना प्रसाद, सुबोध शुक्ला, बेचेलाल आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed