फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hartatak falling captive The condition deteriorates , Referee

हार्टअटैक पड़ने से बंदी की हालत बिगड़ी, रेफर

Fri, 06 Nov 2015 11:33 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 06 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hartatak falling captive The condition deteriorates , Referee

हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध कोतवाली दियोरिया कलां के गांव बुहिता निवासी 40 वर्षीय नत्थूलाल की दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के बाद डॉक्टरों ने उससे बरेली रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जेलर अशोक कुमार सागर ने बताया कि कोतवाली दियोरिया कलां के गांव बुहिता निवासी नत्थूलाल हत्या के मामले में 10 मार्च 15 से जिला कारागार में निरुद्ध है। उसे बरखेड़ा पुलिस ने जेल भेजा था। शुक्रवार की दोपहर करीब पौने एक बजे बैरक में अचानक उसे दिल का दौरा पड़ गया। साथी बंदियों ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसने सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की।
विज्ञापन

हालत बिगड़ती देख जेलर ने प्राथमिक उपचार के बाद आनन-फानन में फार्मेसिस्ट गोपाल सिंह दताल के साथ एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. सीबी चौरसिया और डॉ. पीके मिश्रा ने उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। डॉ. पीके मिश्रा ने बताया कि बंदी का ईसीजी टेस्ट कराया गया। उसमें हार्टअटैक होने की पुष्टि हुई है। हालत खराब होने के कारण उसे बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटे देरी से पहुंचता तो नहीं बचती जान
बंदी नत्थूलाल को दिल का दौरा पड़ने पर जेल प्रशासन यदि उपचार में काफी तेजी न दिखाता तो बंदी की जान बच पाना मुश्किल था। डॉ. पीके मिश्रा ने बताया कि मरीज को जेल में समय से दवा यदि नहीं मिलती और वह आधे घंटे के बाद यदि जिला अस्पताल पहुंचता तो मरीज की जान जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed