फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Harishankari plantation campaign will be held on August 19, saplings will be planted across the district

Pilibhit News: 19 अगस्त को होगा हरिशंकरी पौधरोपण अभियान, जिले भर मेंं लगेंगे पौधे

Thu, 31 Jul 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 31 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Harishankari plantation campaign will be held on August 19, saplings will be planted across the district
पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में लोक भारती संस्था की ओर से हरिशंकरी पौधरोपण अभियान के संबंध में बैठक की गई। इसमें 19 अगस्त को जिले के सभी गांवों व शहरी वार्डों में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे रोपे जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, डीएफओ भरत कुमार, एसडीएम समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। अभियान के लिए जनपद स्तरीय टीम गठित की गई है। इसमें विधायक संरक्षक, नगेंद्र सिंह संयोजक और दुर्गा प्रसाद व दीपक अग्रवाल सह-संयोजक बनाए गए हैं। मुख्य वक्ता व लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक ग्राम सभा में हरिशंकरी रोपण अभियान चलाया जाएगा। तैयारी को लेकर ब्लॉक स्तर पर भी बैठकें होंगी। प्रधान व सामाजिक संस्थाएं प्रतिभाग करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी संगठनों व आमजन से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। कार्यक्रम में विद्या भारती, आर्य समाज, संस्कार भारती, भारतीय मजदूर संघ, जेसीज, दैवी संपद मंडल आदि करीब 50 संगठनों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed