{"_id":"fed5d679053db37afb146d34a7b79fb9","slug":"hardoi-branch-canal-container-from-falling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई ब्रांच नहर में गिरने से बचा कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई ब्रांच नहर में गिरने से बचा कंटेनर
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित गति से
विज्ञापन
जा रहा कंटेनर असम हाइवे पर हरदोई ब्रांच नहर के पुल पर नहर में गिरने से
बाल-बाल बच गया। नहर पुल पर कंटेनर लटक गया। फंसे कंटेनर को निकालने आई
क्रेन का बैरिंग घटना स्थल के समीप टूट गया। इससे असम हाइवे पर चार घंटा
जाम से लोगों को जूझना पड़ा। जाम मेें पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी
कतारें लग गईं।
कंटेनर के फंसे होने की सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंटेनर पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रहा था। चालक का नियंत्रण खोने पर कंटेनर नहर में जाने से बच गया, लेकिन नहर पुलिया से आधा लटक गया। इससे असम हाइवे पर जाम लग गया। कंटेनर को हटवाने को क्र्रेन बुलवाई गई। घटना स्थल के समीप क्रेन का बैरिंग टूट गया। जाम से असम हाइवे से दोपहर तीन बजे से आवागमन बंद हो गया।
पुल के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी लाइनें लगी। हालांकि, बाद में पुलिस ने कुछ वाहनों को पीछे ही रोक लिया। देर शाम तक आवागमन शुरू नहीं हो सका था। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि फंसे कंटेनर को निकालने को दूसरी क्रेन मंगवाई गई है। जल्द ही कंटेनर को हटवाकर जाम खुलवा दिया जाएगा।