{"_id":"639cb8cd98fd4c002507a574","slug":"harchuiya-road-of-seven-km-being-built-with-3-5-crore-fell-prey-to-the-scam-pilibhit-news-bly5071329131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घोटाले की भेंट चढ़ गई 3.5 करोड़ से बन रही सात किमी की हरचुईया सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घोटाले की भेंट चढ़ गई 3.5 करोड़ से बन रही सात किमी की हरचुईया सड़क
विज्ञापन
ललौरीखेड़ा क्षेत्र में सड़का की जांच करते सीडीओ व एक्सईएन।
सीडीओ और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने जांच के बाद किया खुलासा
जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपने की तैयारी, ठेकेदार पर कार्रवाई अब तय
पीलीभीत। ललौरीखेड़ा क्षेत्र में हरचुईया को जाने वाली सड़क को पैर से उखाड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को सीडीओ ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के साथ सड़क की गुणवत्ता की जांच की। जांच में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने का खुलासा हुुआ। लोगों का कहना है कि 3.5 करोड़ की लागत से बनने वाली सात किलोमीटर की यह सड़क घोटाले की भेंट चढ़ गई है। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
ललौरीखेड़ा क्षेत्र में करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) की ओर से कराया जा रहा है। गुणवत्ता को लेकर दो दिन पहले सड़क का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें युवक पैर से सड़क उधेड़ते दिख रहा है। इसके बाद अब अफसर गंभीर नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को आरईएस के चीफ इंजीनियर ने निर्माण कार्य बंद करा दिया था। जांच के बाद भी निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इधर, शुक्रवार को सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन उदय नारायण के साथ सड़क की जांच कर निर्माण की गुणवत्ता देखी। जांच में निर्माण काफी घटिया मिला। दोनों अधिकारियों ने राहगीरों से भी वार्ता की। राहगीरों ने भी घटिया निर्माण होना अफसरों को बताया। राहगीरों का कहना था कि 3.5 करोड़ की लागत से बनने वाली सात किलोमीटर की यह सड़क घोटाले की भेंट चढ़ गई है। दोनों अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के साथ सड़क निर्माण की जांच को गए थे। जांच में निर्माण मानक के अनुसार नहीं मिला। अब जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ