फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Haitenshn gauge wire collide Current landed in the house

हाइटेंशन लाइन के तार टकराने से मकान में उतरा करंट

Fri, 10 Jul 2015 11:19 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 10 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

लगता है कि बिजली विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। मोहल्ला शेरमोहम्मद इस्लामनगर निवासी हाजी रियाजुद्दीन के घर के पास से गुजरी हाइटेंशन लाइन के झूलते तार बरसात के दौरान हवा चलने पर उनके मकान से टकरा जाते हैं। जिससे मकान में करंट उतर आता है। शुक्रवार की सुबह भी करंट उतर आया। जिससे घर में हड़कंप मच गया। घर की वायरिंग, खिड़कियां आदि सुलगने लगीं और बिजली उपकरण जल गए। हादसे से घर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मोहल्ला शेरमोहम्मद इस्लामनगर निवासी हाजी रियाजुद्दीन के घर के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं। हाजी रियाजुद्दीन ने बताया कि जब बरसात होती है और हवा चलती है तो झूलते तार उनके मकान से टकरा जाते हैं। जिससे मकान में करंट उतर आता है। सात दिन पहले भी बारिश के दौरान करंट उतर आया था, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीओ टाउन और जेई सफरुद्दीन से की, लेकिन बिजली अधिकारी आज कल कर लाइन ठीक नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह कमरे में बच्चों के साथ बैठकर कारपेट पर नमाज पढ़ रहे थे। इसी बीच झूलते तार मकान की दीवार से छू गया। जिससे घर में दौड़े करंट से वायरिंग और उपकरण फुंक गए। खिड़की और दरवाजों से धुंआ निकलने लगा। शोरशराबा होने पर तमाम लोग एकत्र हो गए। हादसे के बाद से परिवार के लोग दहशत में हैं। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि हादसे की जानकारी उन्हें मिली है। दूसरा खंभा लगाकर तारों को कसवाने के निर्देश जेई को दिए हैं।  
विज्ञापन


एक फेस खराब होने से उपभोक्ता परेशान
बाजार गेट उपकेंद्र से गुरुवार की रात से एक फेस खराब हो गया। जिससे उपकेेंद्र से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाई। उपभोक्ताओं के शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उपक्रेंद्र के कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। अधिकारियों के ध्यान ने देने और खराब बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि फेस उड़ने की जानकारी उन्हें नहीं थी। कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed