{"_id":"5e1cb6328ebc3e87c80fbd0d","slug":"haadsa-pilibhit-news-bly391882031","type":"story","status":"publish","title_hn":"डनलप के पहिए से दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डनलप के पहिए से दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया (पीलीभीत)। अचानक पैर फिसलने के बाद मजदूर अपने ही डनलप की चपेट में आकर घायल हो गया। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के देवरनिया गांव निवासी 40 वर्षीय चोखेलाल पुत्र नरायनलाल मजदूरी करते थे। सोमवार को गांव के किशनलाल का गन्ना तौल को जाना था। किशनलाल का खेत गीता होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली वहां नहीं जा सकती थी, इसलिए ट्रैक्टर ट्रॉली को गांव के बाहर खड़ा किया गया था। खेत से लाकर गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली में रखने को डनलप किराए पर लिया गया। चोखेेलाल अपने डनलप पर लादकर गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली में रखवाने जा रहे थे। खेत से कुछ दूर पहुंचते ही डनलप चला रहे चोखेलाल का पैर फिसला और वह सड़क पर गिर गए। इस बीच डनलप का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूूर की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण जमा हो गए। आनन-फानन में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसओ पुष्कर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, मजदूर की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। पत्नी लीलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे हैं।