फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GST raid on battery dealer major tax evasion suspected in Pilibhit

Pilibhit News: बैटरी कारोबारी के यहां जीएसटी का छापा, 10 घंटे तक चली जांच, बड़ी टैक्स चोरी की आशंका

Sun, 05 Oct 2025 07:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Oct 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
GST raid on battery dealer major tax evasion suspected in Pilibhit
कारोबारी के प्रतिष्ठान पर लगा ताला - फोटो : संवाद

पीलीभीत में बैटरी कारोबारी के यहां शनिवार को जीएसटी की एसआईबी यूनिट ने छापा मारा। कारोबारी के यहां टैक्स चोरी पकड़ी गई है। 10 घंटे चली कार्रवाई के बाद एसआईबी यूनिट जरूरी दस्तावेजों का संकलन कर अपने साथ ले गई। जांच के बाद अब टीम अग्रिम कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे शहर के स्टेशन रोड पर पुराना बीसलपुर बस स्टैंड के पास शुभम बैटरी पर जीएसटी के एसआईबी यूनिट के उपायुक्त अनिरुद्ध सिंह व उनकी टीम ने छापा मारा। तीन गाड़ियों से पहुंची जीएसटी टीम को देखकर आसपास के दुकानदार दुकान बंदकर भाग खड़े हुए। लगभग दस घंटे चली जांच में करोड़ों रुपये के हेर फेर का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


उपायुक्त जीएसटी एसआईबी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शुभम बैटरी प्रतिष्ठान ने पिछले पांच साल में 100 करोड़ रुपये के माल की बिक्री की है। इसमें प्रतिष्ठान द्वारा बड़ी टैक्स चोरी की गई। मात्र 15 लाख रुपये पांच साल में जमा किया गया। जीएसटी एसआईबी की टीम की दस घंटे चली जांच के प्रतिष्ठान से जरूरी दस्तावेज संकलित कर वापिस लौट गई। जल्द ही टीम प्रतिष्ठान पर जुर्माना भी तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम 
टीम के उपायुक्त अनिरूद्ध सिंह के अनुसार बैटरा व्यापारी के यहां उनकी टीम को टैक्स चोरी का संदेह हुआ। इसके बाद विभागीय योजना बनाकर आम आदमी बनकर उनके यहां बैटरी खरीदी गई। इस दौरान प्रतिष्ठान व्यापारी पर संदेह हुआ। विभागीय जांच के बाद उनकी टीम द्वारा कार्रवाई का अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed