फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   GRP arrested the accused of giving false information about train derailment in Pilibhit

UP: पीलीभीत में ट्रेन पलटने की दी झूठी सूचना, रेलवे में मचा हड़कंप, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 07:52 PM IST
सार

पीलीभीत में एक युवक ने रविवार को ट्रेन पलटने की झूठी सूचना देकर हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
GRP arrested the accused of giving false information about train derailment in Pilibhit
जीआरपी ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में ट्रेन पलटने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को जीआरपी ने सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया। युवक की झूठी सूचना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया था। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 10.52 बजे एक युवक ने डायल 112 नंबर के माध्यम से सूचना दर्ज कराई कि पीलीभीत जिले में एक ट्रेन अचानक से पलट गई है। डायल 112 पर ट्रेन पलटने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कॉल को रेल अफसर व अन्य जगहों को ट्रांसफर किया गया। इसके बाद विभाग सक्रिय हो गया। 
विज्ञापन


पूरनपुर का रहने वाला है युवक 
मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई। इसके बाद जीआरपी पुलिस मामले में गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस टीम की मदद से युवक की तलाश शुरू की। जानकारी में पता चला कि युवक पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र रामसरन बताया। युवक ने बताया कि उसने मजाक में यह सूचना दे दी। पुलिस ने युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि युवक ने मजाक में ऐसे कॉल कर दिया था। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed