फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   groom and bride side clashed during wedding ceremony in Pilibhit

बरात में बवाल: पीलीभीत में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में जमकर हुई मारपीट, फायरिंग का मचा शोर; बुलानी पड़ी फोर्स

Sun, 26 Oct 2025 10:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 10:37 AM IST
सार

पीलीभीत के एक बरातघर में शनिवार रात बवाल हो गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां चलीं। फायरिंग होने की भी चर्चा है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचीं कोतवाल ने स्थिति को संभाला।  

विज्ञापन
groom and bride side clashed during wedding ceremony in Pilibhit
बरातघर के बाहर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में अधिक संख्या में बराती लाने पर दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारी। फायरिंग का भी शोर मचा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहले एक सिपाही मौके पर पहुंचा। करीब पौन घंटे बाद फोर्स के साथ कोतवाल पहुंचे और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों के समझाकर शादी की रस्में पूरी कराई गईं।  

विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात शहर के आम वाले मियां के सामने स्थित बरातघर की है। जानकारी के मुताबिक गजरौला क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से बरात का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात बरात के साथ आए लोगों की संख्या को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ा और लात-घूंसे चलने लगे। कुर्सियां फेंकी जाने लगी। इससे बरातघर में अफरातफरी मच गई। चर्चा है कि हवाई फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंChhath Puja 2025: नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत, खरना आज; बरेली में छाया महापर्व का उल्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक सिपाही पहुंचा, वह भी लीपापोती में लगा रहा 
घटना की जानकारी के बाद कोतवाली का एक सिपाही मौके पर पहुंचा। आरोप है कि वह सच्चाई जानने के बजाय मारपीट करने वालों को समझाने में लग गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो करीब पौन घंटे बाद कोतवाल सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बरातघर में जाकर जानकारी की। पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया और फायरिंग की बात पर लोगों से मौखिक जानकारी की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर देने को कहा गया है। फायरिंग की बात जांच में सामने नहीं आई। 

बरातघर के बाहर हुई नोकझोंक, पुलिस ने खदेड़ा 
विवाद के बाद बरात घर के बाहर भी दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। नोकझोंक होने लगी। इसपर पुलिस ने सख्ती कर लोगों को खदेड़ा। काफी देर तक पुलिस मौके पर मौजूद रही।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed