फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grandiosely extracted Durga The immersion procession

धूमधाम से निकाली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा

Thu, 22 Oct 2015 10:58 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 22 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Grandiosely extracted Durga The immersion procession

रेलवे कालोनी में चल रहे नौ दिवसीय मां दुर्गा महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस मौके पर मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकली। गौहनिया जलाशय में विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विज्ञापन

रेलवे मनोरंजन संस्थान में 13 अक्तूबर से मां दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। नौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत पूजा स्थल पर सुबह शाम धार्मिक कार्यक्रम हुए। इधर बृहस्पतिवार को देवी भक्तों ने मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली। मनोरंजन संस्थान से शुरू हुई शोभायात्रा रेलवे कॉलोनी होती हुई, बरहा रेलवे क्रासिंग, रेलवे स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, टनकपुर रोड, गौहनिया चौराहा होते हुए गौहनिया जलाशय पहुंची। शोभायात्रा में देवी भक्त मां दुर्गा के भजनों पर नाचते गाते व अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा आर्कषण का केंद्र रही। गौहनिया जलाशय पर विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का विर्सजन किया गया। हरीश कैथवंशी, डॉ. ज्ञान, विनोद कुमार, हुकुम सिंह, एसके कमल, एके वर्मा, वीके सिन्हा, राजीव उर्फ बंटी, दीपक कुमार, रनवीर सिंह समेत तमाम महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed