फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Grand Plan - 2031,Preliminary survey completed, now objections will be sought

महायोजना-2031: प्रारंभिक सर्वे पूरा, अब अब मांगी जाएंगी आपत्तियां

Mon, 27 Jun 2022 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Grand Plan - 2031,Preliminary survey completed, now objections will be sought
पीलीभीत। जिला महायोजना 2031 का प्रारंभिक सर्वे पूरा होने के बाद अब जल्द ही आपत्तियां मांगने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम ने पांच जुलाई को विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई है। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी, जिसके लिए एक माह का वक्त दिया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद महायोजना के कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण काल के चलते महायोजना का कार्य नहीं हो सका। जिले में 2011 के बाद अब 2031 महायोजना पर कार्य होगा। वर्ष 1986 विनियमित क्षेत्र के शासनादेश के अनुसार इसमें 40 गांव को शामिल करने का प्रस्ताव था। हालांकि अब इसमें गांवों की संख्या बढ़ सकती है। विनियमित क्षेत्र में जेई और एई समेत अन्य अधिकारियों को लगा कर सर्वे पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन

इसमें 37 बिंदुओं का प्लान बनाकर शासन को भेजा है। अब महायोजना के कार्य में तेजी आई है। डीएम ने पांच जुलाई को सभी विभागों की बैठक बुलाई है। इसमें महायोजना के बिंदुओं पर चर्चा होगी। विभागीय स्तर पर जो सुधार होने की गुंजाइश होगी उसको किया जाएगा। उसके बाद महायोजना को कलक्ट्रेट पर चस्पा कर आम जनता से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके लिए एक माह का वक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर विकसित होगा शहर, तीन सौ मीटर तक आवासीय भवन बनाने की है योजना
महायोजना 2031 के तहत बरेली हाईवे पर शहर विकसित किया जाएगा। योजना के तहत हाईवे के दोनों तरफ तीन सौ मीटर दूरी तक आवासीय भवन बना सकेंगे। इसके अलावा कमर्शियल भवन का भी दायरा तय किया जाएगा।ट्रेंचिंग ग्राउंड, बायोमेडिकल वेस्ट के इंतजाम, औद्योगिक क्षेत्र, पार्क आदि को भी विकसित किया जाएगा।

जिला महायोजना 2031 का प्राथमिक सर्वे पूरा हो चुका है। पांच जुलाई को सभी विभागों की बैठक बुलाई है। उसके बाद जनता से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के लिए एक माह का वक्त दिया जाएगा। आपत्तियों के निस्ताकरण के बाद योजना के तहत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed