{"_id":"570948144f1c1bb82bc81130","slug":"gradually-falls-over-forget-ancestors-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरे-धीरे खत्म हो जाता है पूर्वजों को भूलने वाला देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरे-धीरे खत्म हो जाता है पूर्वजों को भूलने वाला देश
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि जिस देश के लोग अपने पूर्वजों को भूल जाते हैं वह देश धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। वह कस्बे के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
महर्षि दयानंद इंटर कालेज में शनिवार को वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नाटक, गीत और नृत्य आदि की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने गत वर्ष हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक लाने वाली नेहा गंगवार, प्रीति गंगवार सहित तीन छात्राओं व कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य तय करेंगे। इसलिए हमें बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपने बुजुर्गों और गुरुजनों का आदर करने का संदेश देते हुए कहा कि बुजुर्गों को भूल जाने वाला देश धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार वर्मा, रत्नेेश गंगवार, राजू पाठक, कॉलेज प्रबंधक डा. कन्हई लाल गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
कस्बे में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सम्मानित किया। ब्लाक कार्यालय के सामने मैदान पर हुए पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यमंत्री व नगरपंचायत चेयरमैन जमील अहमद ने संयुक्त रूप से विजयी प्रतिभागी राजेश कुमार, जसवंत, अनीस अहमद को पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा 70 सात्वना पुुरस्कार व तीन विशेष पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के आयोजक सौरभ सक्सेना, सचिन यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।