फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   govt officials to protest against mendatory vrs

अनिवार्य सेवानिवृत्ति का विरोध करेगी कर्मचारी परिषद

Wed, 02 Aug 2017 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Wed, 02 Aug 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
govt officials to protest against mendatory vrs
govt officials

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अनिवार्य सेवानिवृत्ति का विरोध करेगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए वृहद स्तर पर आंदोलन की रणनीति भी बनाई जाएगी। यह निर्णय परिषद की बैठक में लिया गया। अंत में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का स्वागत किया गया। उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां की अध्यक्षता में हुई। आय व्यय पर विचार के बाद राजेंद्र कुमार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति का मामला उठाया। इस पर सभी सदस्यों ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई। निर्णय लिया गया कि सभी घटक अपने अपने विभागों में हो रही कार्रवाई का विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा स्क्रीनिंग के बहाने अधिकारियों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जाएगा जिससे कर्मचारियों को उनके दबाव में काम करना पड़ेगा। इसके अलावा पंचायत कर्मियों, सफाई कर्मियों देयकों का अविलम्ब भुगतान कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अंत में सेवानिवृत्त हुए एडीओ पंचायत रूपलाल, वीडीओ अजय कुमार सक्सेना, इरफान सागर, बाबूराम को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन अरविंद वर्मा ने किया। इस मौके पर मंत्री संजय प्रकाश, राजवंदन मिश्रा, अनिल कुमारा, शैलेष कुमारी, रामदास शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, सुधीर कुमार, इफ्तिखार, राम कुमार, अनोखेलाल, अजय सक्सेना, विकास कुमार सहित कई लोग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed