फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Governor Anandi Ben Patel said Make Ayushman by organizing camps in Pilibhit

Pilibhit News: जिला कारागार पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, महिला बंदियों को बांटीं साड़ी और फल

Wed, 04 Jun 2025 07:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 07:51 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचीं। उन्होंने जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात की। महिला बंदियों को साड़ी व फल बांटे। एक पुस्तक का विमोचन और रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों के साथ भी बैठक की।

विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel said Make Ayushman by organizing camps in Pilibhit
राज्यपाल ने महिला बंदियों को फल और साड़ी बांटीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पीलीभीत पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि गांवों में शिविर लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। साथ ही आंगनबाड़ी-स्कूलों में होम्योपैथिक दवाएं रखें। इससे लोगों का होम्योपैथिक दवाओं की ओर विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात की। एक पुस्तक का विमोचन और रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों के साथ भी बैठक की।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई बैठक में राज्यपाल ने कहा कि गावों में विशेष कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जाए। सीएमओ से निजी चिकित्सालयों से प्रसव से संबंधी आकड़े एकत्र करने को कहा। साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण करने का निर्देश। इसके अलावा 70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड शिविर लगाकर बनाए जाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शर्मा आदि अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन

कारागार में महिला बंदियों को वितरित की साड़ी व फल
सबसे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिला कारागार पहुंचीं। उन्होंने कारागार में सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन, एलईडी टीवी एवं वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद पांच महिला बंदियों को साड़ी व फल की टोकरी दी। उन्होंने महिला बंदियों व स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद किया। छात्र-छात्राओं से जेल भ्रमण के अनुभवों पर निबंध लिखकर राजभवन प्रेषित करने को कहा। उन्होंने बंदियों से कहा कि मन में बदले का भाव न रखें। आगे एक अच्छा जीवन बिताएं। कहा कि जिन बंदियों की उम्र 65 वर्ष से अधिक या जिनकी दो से तीन साल की सजा शेष है। इसके अलावा जो कैंसर बीमारी से पीड़ित है। उनका विवरण उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed