फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Government wheat procurement will now be done on Sunday

अब रविवार को भी होगी सरकारी गेहूं खरीद

Sun, 14 May 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 14 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Government wheat procurement will now be done on Sunday
अब रविवार को भी होगी सरकारी गेहूं खरीद
जिले में गेहूं की खरीद लक्ष्य के अनुरूप काफी कम होने पर डीएम शीतल वर्मा ने नाराजगी व्यक्त की है। खरीद से जुड़े अधिकारियों की बैठक कर उन्होंने साप्ताहित छुट्टी के दिन यानी रविवार को भी गेहूं खरीद केंद्र खुलेंगे। प्रत्येक क्रय केंद्र पर कम से कम 300 क्विंटल प्रतिदिन खरीद का लक्ष्य दिया। कृषि प्रधान इस जनपद में गेहूं खरीद के लिए शासन से पहले 3.72 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला था, जिसे बाद में बढ़ाकर 4.19 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया। हालांकि लक्ष्य के सापेक्ष क्रय केंद्रों की संख्या 89 से बढ़ाकर 126 कर दी गई है। इसके बाद भी गेहूं खरीद में विशेष प्रगति नहीं हुई है। जिले में अब तक मात्र  58 हजार मीट्रिक टन गेहूूं खरीद ही सकी है जो कुल लक्ष्य का मात्र 14 प्रतिशत ही है। डीएम शीतल वर्मा ने खरीद से जुड़े अधिकरियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा की। कम खरीद होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रविवार के अवकाश के दिन भी खरीद करने और प्रत्येक क्रय केंद्र पर कम से कम 300 क्विंटल प्रतिदिन गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग नौ लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है। इसे देखते हुए ही उत्पादन का लगभग आधा लक्ष्य दिया गया है। गेहूूं के उत्पादन को देखते हुए लक्ष्य केे अनुरूप खरीद होने चाहिए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद की साप्ताहिक समीक्षा होगी और कम खरीद करने वाले क्रय केंद्र प्रभारी और प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed